कर्ज लेकर किसान कर रहा था ठेकेदारी, पेमेंट अटका तो कर ली आत्महत्या
बांकीमोंगरा| ग्राम पंचायत देवी के कुरई मोहल्ला में रहने वाला अमर सिंह बिंझवार पेशे से किसान था।कुछ महिनों से वह पेटी ठेका लेकर ग्राम पंचायत समेत आसपास क्षेत्र में काम कर रहा था। बुधवार की सुबह 5-6 बजे के बीच अमर सिंह ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पड़ोसी महेश यादव ने बताया कि ठेकेदारी के काम में रकम लगाने के लिए उसने अपनी खेत गिरवी रख दी थी। इससे पहले उसने ट्रैक्टर भी फायनेंस में लिया था। डेढ़-दो लाख रुपए का कर्ज होने के बाद ठेकेदारी में हुए काम के पेमेंट का इंतजार था। इधर लंबे समय से पेमेंट अटका था। दूसरी ओर कर्ज के लिए उसपर लगातार वसूली का दबाव बढ़ता जा रहा था।