पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चाकाबुड़ा बुंदेली में भू जलस्तर गिरने से जलसंकट, हैंडपंप बंद

चाकाबुड़ा बुंदेली में भू-जलस्तर गिरने से जलसंकट, हैंडपंप बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता। बांकीमोंगरा

कोयला खदान क्षेत्रों में भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या गहराने लगी है। ग्राम पंचायत चाकाबुड़ा बुंदेली में ग्रामीणों को पानी के लिए निजी पंप पर निर्भर रहना पड़ रहा है। निस्तारी के लिए तालाब है, लेकिन वह भी सूखने लगा है। इसकी वजह से ग्रामीण परेशान हैं।

कटघोरा ब्लाक के खदान प्रभावित गांवों में हर साल भूजल स्तर नीचे चला जाता है। यहां 4 से 6 इंच बोर किया गया है। लेकिन गर्मी के समय यह काम नहीं आता। गांव की सावित्री बाई ने बताया कि पानी की समस्या से सभी परेशान हैं। तालाब का पानी सूखने लगा है। सरपंच पति पवन सिंह का कहना है कि पंचायत फंड से 12 इंच का बोर कराने का प्रयास किया जा रहा है। पीएचई विभाग को पानी की समस्या के संबंध में जानकारी दी गई है। लेकिन ध्यान नहीं दे रहे हैं। पानी आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है। पांच साल पहले पानी टंकी का निर्माण कराया गया था। लेकिन खराबी के कारण सुधार करने समस्या आ रही है। अभी तक 2 लाख रुपए पंचायत की ओर से खर्च कर चुके हैं।

गर्मी आते ही सूखने लगते हैं हैंडपंप, लोग होते हैं पानी के लिए परेशान

टैंकर आते हैं तो लग जाती है लोगों की लंबी कतार: जमनीपाली। नगर निगम गर्मी शुरू होते ही टैंकर के माध्यम से बस्तियों में पानी की आपूर्ति कर रहा है। सुबह पानी आते ही लोगों की लंबी कतार लग जाती है। जल आवर्धन का काम यहां कराया जा रहा है। जमनीपाली बस्ती, इंदिरा नगर, गोपालपुर में भी पानी की समस्या रहती है। टैंकर के पानी से ही लोग निस्तारी भी करते हैं। इसकी वजह से सभी जद्दोजहद करते हैं। हैण्डपंप तो लगे हैं लेकिन कई स्थानों में लाल पानी निकलता है। इसकी वजह से उपयोग नहीं हो पाता। लोग टैंकर के पानी पर ही निर्भर रहते हैं।

दो साल से बढ़ गई समस्या, नहीं हुआ समाधान

गांव के जगदीश प्रसाद ने बताया कि पानी आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है लेकिन वह भी खराब पड़ा हुआ है। हैंडपंप भी पानी नहीं दे रहा है। दो साल से यह समस्या सामने आ रही है। भूजलस्तर लगातार गिर रहा है। इसके बाद भी जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं देते। किसी तरह पानी की व्यवस्था कर काम चला रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पाइप लाइन बिछाई गई है वह अब खराब होने लगी है। इसके बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।

खबरें और भी हैं...