मजदूर कांग्रेस ने की भू-विस्थापितों को नौकरी, मुआवजा देने की मांग
बांकीमोंगरा| एसईसीएल के ढेलवाडीह, बगदेवा, सिंघाली उपक्षेत्र अंतर्गत प्रभावित सभी ग्रामीणों को नौकरी, मुआवजा की मांग राष्ट्रीय कोलयारी मजदूर कांग्रेस ने किया है। प्रबंधन को लिखे पत्र में संगठन ने अन्य मांगे भी रखी है। िजसमें सिंघाली परियोजना से निकलने वाले पानी को तालाब में उपयोग के लिए देने, बगदेवा, सिंघाली, अरदा, विजयपुर में नल-जल कनेक्शन माध्यम से पीने के लिए पानी उपलब्ध कराने, बांकी मोंगरा परियोजना से बगदेवा तक सड़क पर लाइट, कर्मचारियों के लिए पदोन्नति सहित अन्य मांगे शामिल है।