बनमनखी | एसडीपीओ विभाष कुमार के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान बनमनखी के धीमा नहर के समीप से 15 लीटर देशी शराब के साथ तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में चंदन पासवान, अमरेंद्र पासवान और विकास पासवान शामिल हैं। जबकि बनमनखी थाना क्षेत्र में ही वाहन चेकिंग के दौरान 21 सौ रुपये बतौर जुर्माना वसूल किए गए हैं।