बिहार सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने धरहरा एवं रामनगर फरसाही पंचायत में तीन अलग- अलग योजनाओं का शिलान्यास किया। धरहरा पंचायत में एनएच 107 से महर्षि मेंही आश्रम तक एवं पक्की सड़क से प्रदीप ऋषि के घर तक पीसीसी निर्माण तथा रामनगर फरसाही के सिकठिया में सामुदायिक भवन शिलान्यास कार्य शामिल है। मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं से कई अध्याय लिखे जाने है। उन्होंने कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर देने का संवेदक को निर्देश दिया। साथ ही ग्रामीणों से भी निर्माण कार्य की निगरानी करने एवं घटिया निर्माण की स्थिति में तत्क्षण सूचना देने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप झा, नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया, बडहरा मंडल अध्यक्ष मन्टु दास, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, लाल बिहारी यादव, नंदन कुमार, जयकांत दास, योगेन्द्र मंडल, अरूण यादव, नितिन जायसवाल, बुधाय ऋषि आदि मौजूद थे।
बनमनखी में योजनाओं का शिलान्यास करते मंत्री।