भाजपा ने मेडिकल अफसर को सौंपा ज्ञापन
बनमनखी | आयुष्मान भारत अभियान के सफल संचालन के साथ अन्य महत्वपूर्ण मामलों में भाजपा एक शिष्टमंडल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से मिला। भाजपा नेता रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में मिले शिष्टमंडल ने एमओआईसी डाॅ प्रिंस कुमार सुमन को ज्ञापन सौपा। इसमें पीएम के महत्वाकांक्षी अभियान से जुड़कर चिकित्सकीय दल के साथ कार्य करने की कार्यकर्ताओं ने इच्छा जताई। इसके अलावा अन्य मामलांें को भी उठाया।