पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा का खोखलापन उजागर : राजद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनमनखी | कर्नाटक में येदुरप्पा के इस्तीफे ने भाजपा के खोखलेपन को उजागर किया है। साथ ही सत्ता हथियाने के लिए बैकडोर का सहारा लेने के इसके प्रयास विफल हुए हैं। राजद के प्रत्याशी रहे संजीव कुमार पासवान ने यह कहा। उन्होंने सरकार बनाने के लिए निमंत्रण एवं बहुमत साबित करने के लिए भाजपा को 15 दिनों का मौका दिए जाने को लेकर राज्यपाल की भूमिका पर भी अंगुली उठाई है। कहा कि वहां के राज्यपाल ने बिना दुल्हा के बराती साजने जैसा काम किया, जिसका सर्वोच्च न्यायालय ने पटाक्षेप कर दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार देश मे आपातकाल जैसी स्थिति लाना चाहती है। हम सर्वोच्च न्यायालय के प्रति विशेष आभारी हैं, जिसने कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या होने से बचा लिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की राजनीतिक ड्रामेबाजी को पूरे देश ने देखा है और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

खबरें और भी हैं...