फर्जीवाड़ा मामले में महिला गिरफ्तार, जेल
बनमनखी | इन्दिरा आवास के फर्जीवाड़ा मामले में नौलखी पंचायत से एक महिला को जानकीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बीडीओ राघवेन्द्र कुमार ने जानकीनगर थाना वर्ष 2015 के तत्कालीन पंचायत सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में कई महिलाओं के फर्जीवाड़े में शामिल होने की बात उजागर हुई थी। इसमें से एक आरोपी पूनम देवी पति रंजन साह को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकीनगर थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।