दहेज के कारण विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मृतका के मधेपुरा नारायण पट्टी निवासी पिता रविन्द्र राम ने जानकीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका के पिता का कहना है कि जानकीनगर के शिलानाथ रूपौली निवासी शैलेन्द्र राम से उनकी बेटी रूपम देवी की शादी हुई थी। परन्तु कुछ ही दिनों बाद ससुराल वाले उसे दहेज के कारण प्रताड़ित करने लगे। रविवार को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी झुलस गई है। जिसके बाद उसके ससुराल पहुंचे और रूपम को इलाज के लिए भागलपुर तक ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। जानकीनगर थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि प्राथमिक दर्ज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति शैलेन्द्र राम को गिरफ्तार कर लिया है।