पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार से भाग रहे दो संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनमनखी | वाहन चेकिंग के दौरान कार से भाग रहे दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा। जिसके उन दोनों का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस फिलहाल दोनों युवकों का नाम व पता बताने से परहेज कर रही है। एसडीपीओ विभाष कुमार ने बताया कि जानकीनगर थाना क्षेत्र में गुरूवार शाम को वाहन चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान मुरलीगंज की ओर एक कार जाती दिखाई दी। जिसे रूकने का इशारा किया गया। परन्तु पुलिस को देख चालक तेज गति से कार भगाने लगा। जिसे खदेड़कर इटहरी के पास पकड़ा गया। युवकों के बताए नाम व ठिकानों के सत्यापन में पुलिस लगी हुई है।

खबरें और भी हैं...