पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • डिप्टी सीएम के भाषण में ओछी मानसिकता दिखाई दी: रघुराज कंषाना

डिप्टी सीएम के भाषण में ओछी मानसिकता दिखाई दी: रघुराज कंषाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा द्वारा रिठौराकलां में दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेसी नेता रघुराज कंषाना ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि उनका भाषण न केवल ओछी मानसिकता का प्रतीक है, बल्कि भाजपा के आचरण को उजागर करता है। भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं उनके नेताओं को संयम में रखकर जनता को संबोधित करना चाहिए।

मालूम हो कि बीते रोज उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा चलो पंचायत कार्यक्रम के तहत रिठौराकलां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने बयानों में कहा कि हाथ के पंजे ने देश का बलात्कार किया है। इससे पूर्व डिप्टी सीएम ने सभा में मौजूद लोगों से हाथ उठाकर भारत माता की जय बोलने को कहा।

खबरें और भी हैं...