चार लोगों ने महिला को पीटा, केस दर्ज
भास्कर संवाददाता | बानमोर
पहाड़ी गांव में गुरुवार की शाम चार लोगों ने महिला की मारपीट कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक पहाड़ी गांव में रहने वाली राधा प|ी त्रिलोकी नाथ (20) गुरुवार की शाम घर के दरवाजे पर बैठी थी।
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली प्रमवती व रेखा नाथ मामूली बात पर राधा से गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर प्रेमवती, रेखा सहित उनके परिजन बाबूजी एवं सुरेंद्र नाथ ने राधा की लात-घूंसों से मारपीट कर दी। राधा की रिपोर्ट पर पुलिस ने उक्त चारों लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 294, 506बी, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।