पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • रास्ता रोक युवक को डंडों से पीटा, चार लोगों पर केस दर्ज

रास्ता रोक युवक को डंडों से पीटा, चार लोगों पर केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानमोर| रिठौरा थाना क्षेत्र स्थित पढ़ावली खदार रोड पर चार लोगों ने युवक को रास्ते में रोक लाठियों से हमला बोल दिया। यह घटना बुधवार दोपहर 12.30 बजे की है। देर रात पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हुकलाल का पुरा निवासी कमलेश शर्मा पुत्र जगदीश पढ़ावली स्थित खदान रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान सभाराम का पुरा निवासी धर्मेंद्र गुर्जर, धर्मवीर गुर्जर, विनोद घुरइया एवं विशंभर ने कमलेश को रास्ते में रोक लिया और रंजिशन गालियां देने लगे। विरोध करने पर चारों लोगों ने कमलेश की लाठी-डंडों से मारपीट कर दी।

खबरें और भी हैं...