चमड़ा तस्करी के आरोपी को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
बानो | बानो प्रखंड के जमतई प्रखंड स्थित डोंगीझरिया जोरोबाड़ी निवासी बुद्धनाथ हरिजन को चमड़ा की तस्करी के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। बुद्धनाथ को ग्रामीणों ने प्रतिबंधित पशु का चमड़ा ले जाते पकड़ा था। इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। गिरदा ओपी प्रभारी जोन मुर्मू ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे चमड़े को जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि हिंदू जागरण मंच के सदस्यों को सूचना मिली थी कि पश्चिमी सिंहभूम से साइकिल पर अवैध चमड़ा जोरोबाड़ी की ओर ले जाया जा रहा है। इसके बाद मंच के कार्यकर्ता पूना सिंह, धर्मजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामजीत सिंह, मोहली नायक, मदन सिंह, राजेंद्र सिंह, बलेश्वर तिवारी और रमेश सिंह आदि ने चमड़ा ले जा रहे व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।