पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीओआई में लिंक फेल रहने से कारोबार प्रभावित

बीओआई में लिंक फेल रहने से कारोबार प्रभावित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानो | बानो के लोग लिंक फेल की समस्या से परेशान हैं। लिंक फेल रहने के कारण पैसों की जमा निकासी नहीं हो पा रही है। ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड मुख्यालय में बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक की शाखा है लेकिन लिंक फेल रहने के कारण लेनदेन नहीं हो पाता है। एटीएम का लाभ भी ग्राहकों को नहीं मिल पाता है। दूर दराज से लोग पैसा निकासी के लिए बानो आते हैं, लेकिन लिंक फेल रहने के कारण इन्हें बैरंग लौट जाना पड़ता है। ग्राहक राजेश बड़ाईक और घनश्याम सिंह ने कहा कि वे लोग दूर दराज से पैसा खर्च करके पैसा निकासी करने आते हैं। लेकिन लिंक फेल रहने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है।

खबरें और भी हैं...