पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाकूटोली से बानो तक सड़क और बालाघाट पुल निर्माण पूरा

बाकूटोली से बानो तक सड़क और बालाघाट पुल निर्माण पूरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामडारा प्रखंड में नवनिर्मित सड़क व पुल का उद्धघाटन और एक सड़क का शिलान्यास स्पीकर डॉ. दिनेश उरांव 19 अप्रैल को करेंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रभुल्ल विश्वाल ने बताया कि नवनिर्मित बाकूटोली से बानो तक पक्की सड़क और नवनिर्मित कोयल नदी पर बालाघाट पुल का उद्धघाटन करेंगे। साथ ही बकसपुर से तोकेन रनिया तक बनने वाली पक्की सड़क का शिलान्यास करेंगे। स्पीकर के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रखंड के कोयल नदी पर बालाघाट पुल का निर्माण पूर्ण हो जाने के बाद रामपुर व कुलबुरु पंचायत के दर्जनों गांव के ग्रामीणों में हर्ष है। इस पुल व पथ के बन जाने से कामडारा से अब ग्रामीणों को बानो प्रखंड तक जाने जाने के लिए मात्र 35 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। इसके पहले ग्रामीणों को बानो जाने के लिए 85 की दूरी तय कर तीन घंटे का सफर करना पडता था। वहीं अब रांची से मनोहरपुर, बानो, किंकेल जाना हो तो लोगों को लगभग 40 किमी दूरी व समय का बचत होगा। चूंकि ग्रामीणो की यह मांग काफी लंबी चिरप्रतिक्षित व आवश्यक थी। बालाघाट में जब पुल का निर्माण नहीं हुआ था तब बरसात के दिनों में प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायत रामपुर व कुलबुरू का संपर्क प्रखंड क्षेत्र से बिल्कुल कट जाता था। ग्रामीणों को प्रखंडीय कार्यों का निपटारा के लिए 85 किमी दूरी तय कर वाया पुत्रीटोली होते हुए प्रखंड मुख्यालय जाना पडता था। वहीं उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में भी पुलिस को भी काफी दिक्कत होती थी। कोयल नदी होने के कारण प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारियों की आवाजाही बहुत कम होती थी।

स्पीकर डॉ. दिनेश उरांव करेंगे 19 अप्रैल को उद््घाटन, पुल बन जाने से बानो प्रखंड जाने में 85 की जगह मात्र 35 किमी दूरी तय करनी पड़ेगी

पुल बनने से कामडारा प्रखंड के ईचागुटू, कुरकुरा समेत अन्य गांवों के चार हजार लोगों को होगा फायदा

प्रखंड स्थित कोयल नदी के बालाघाट में पुल का निर्माण हो जाने के साथ ही अब बाकुटोली से बानो तक सडक निर्माण पुरा चुका है। इस बालाघाट पुल के बन जाने से कामडारा प्रखंड के ईचागुटू, कुरकुरा, रामपुर, चोरविंदा, कुलबुरू, जामडीह, खम्भुवा, टाटी सहित अन्य गांव के लगभग चार हजार ग्रामीणों को अब बरसात के दिनों में प्रखंड मुख्यालय तक आवाजाही मे परेशानी नहीं होगी।

बालाघाट का नवनिर्मित पुल।

2011 में बारिश में ढह गया था पुल

इसके पूर्व वर्ष 2011 में कोयल नदी के बालाघाट में संवेदक अशोक जायसवाल द्वारा पुल का निर्माण कराया गया था। परंतु निर्माण कार्यों मे भारी अनियमितता बरती गयी थी। जिसके कारण उक्त पुल पहली बारिश में ही ढह गई थी। तब ग्रामीणों के बीच मायूसी छा गई थी। परंतु स्थानीय विधायक सह स्पीकर दिनेश उरांव के प्रयास से पुनः बालाघाट पर पुल व जोडते हुए बानो तक सडक मार्ग का भी निर्माण हो गया है।

खबरें और भी हैं...