बानो ||प्रखंड मुख्यालय के बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा गिर गई है। लोगों ने रविवार की सुबह इसे गिरी हुई स्थिति में देखा। बताया गया कि प्रतिमा कुछ दिन पूर्व से क्षतिग्रस्त थी और यह गिरने की स्थिति में थी। प्रखंड के कई लोगों ने इस संबंध में आग्रह किया था लेकिन इसे दुरुस्त करने की पहल कहीं से नहीं हुई। आंधी और बारिश के मौसम में प्रतिमा लगातार झुकती जा रही थी। रविवार की रात्रि यह गिर गई। बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के प्रखंड अध्यक्ष शिवराज बड़ाईक ने प्रतिमा के गिरने की जानकारी देते हुए प्रतिमा निर्माण मांग मुख्यमंत्री से की है। वहीं विधायक पौलुस सुरीन ने कहा कि बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की नई प्रतिमा लगाई जाएगी।