बानो के केवेटांग से छह दिनों से महिला लापता
बानो | प्रखंड के केवेटांग निवासी महिला अग्नेश मड़की पिछले 10 मई से लापता है। इस संबंध में थाना प्रभारी काे लिखित जानकारी देते हुए खोजबीन करने का आग्रह किया है। इलियास मड़की ने आवेदन पत्र में कहा है कि अग्नेश मड़की ओडिशा के नवागांव में विवाह समारोह में गई थी लेकिन वह घर से निकलने के बाद वहां नहीं पहुंची। अग्नेश मड़की को मानसिक रूप से कमजोर व कम सुनती है।