पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंद रहने पर 3 आंगनबाड़ी की सेविकाओं को शो कॉज

बंद रहने पर 3 आंगनबाड़ी की सेविकाओं को शो कॉज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीडीओ ने किया निरीक्षण, चापाकल बनाने का दिया निर्देश

भास्कर न्यूज | बानो

बीडीओ समीर खलखो ने बुधवार को प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों की स्थिति की जानकारी ली। बताया गया कि उकौली पंचायत के सिकोरदा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में चापाकल खराब पाया गया।

इस पर चापाकल को शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। वहीं चोरबांदू का आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला। केंद्र की सेविका और सहायिका दोनों अनुपस्थित थीं। बानो के डुमरटोली और केंदुदा केंद्र में भी सेविका को अनुपस्थित पाया गया। ग्रामीणों ने बीडीओ को बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में कुछ बच्चे आए थे।

उन्होंने कुछ देर इंतजार किया लेकिन केंद्र नहीं खुलने पर वापस चले गए। बीडीओ ने इस पर नाराजगी जताते हुए चोरबांदू, डुमरटोली और केंदुदा केंद्र की सहायिकाओं और सेविकाओं से स्पष्टीकरण मांगा है। इस स्थिति की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी गई है। बीडीओ ने कहा कि सही स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर संबंधित कर्मियों को निलंबित कर दिया जाएगा। बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण का क्रम जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...