बानो | प्रखंड की 16 पंचायतों में उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क कनेक्शन वितरण के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। इंडेन गैस एजेंसी के संचालक संतोष साहू ने बताया कि 21 मई को उकौली, सोय, कोनसोदे, पाबुड़ा, बांकी, कानारोंवा, बानो, साहूबेड़ा व 28 मई को बेड़ाइरगी, डुमरिया, बड़काडुईल, सिम्हातू, बिंतुका, गेनमेर, जमतई व रायकेरा पंचायत के लाभुकों के बीच गैस का वितरण होगा।