कोलेबिरा प्रखंड के बरसलोया पंचायत स्थित सिजांग गांव में रविवार की शाम आए आंधी तूफान से कई घरों के छप्पर को नुकसान पहुंचा है। एसबेस्टस और टीन शीट के बने छप्पर उड़ गए । इससे घर मालिकों काे काफी नुकसान हुआ। आंधी पानी के दौरान छप्पर उड़ने की घटना से ग्रामीण बाल-बाल बच गए। सिजांग निवासी ललित साहू के घर की छप्पर उड़ते हुए काफी दूर जाकर गिरी। ललित के अनुसार उसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घर की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मुकुंद साहू के घर की छप्पर भी क्षतिग्रस्त हुई है। आंधी में कृष्ण सिंह का फलदार पेड़ गिर गया। वहीं बानो में आंधी तूफान से तूफान बड़ाइक नामक ग्रामीण के घर की छप्पर उड़ गई। नुकसान उठाने वाले सभी ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से मुआवजे की गुहार लगाई है।