पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वृद्ध, विधवाओं को नहीं मिल रही पेंशन

वृद्ध, विधवाओं को नहीं मिल रही पेंशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैरो | कैरो प्रखंड और अंचल प्रशासन के पदाधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा प्रखंड क्षेत्र के लाचार और मजबूर वृद्ध, वृद्धा व विधवाएं भुगतने को विवश हैं। लापरवाही का आलम यह है कि दर्जनों विधवाओं को पिछले कई महीनों से पेंशन नहीं मिली है। स्वयं सेवी संस्था मौलाना आजाद वेल्फेयर सोसायटी के चेयरमैन अलीरजा अंसारी ने मंगलवार को कैरो सीओ अनुज बांडो से मुलाकात कर उक्त समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र निदान की मांग की। अलिरजा ने सीओ को बताया कि सकीला बानो, रूकमणि देवी, सकीला बीवी, जैनब बीवी इत्यादि दर्जनों विधवाओं को सालों से पेंशन नहीं मिली है। जिसके कारण सभी वृद्धजनों को काफी परेशानी हो रही है। इस पर सीओ ने अलिरजा को आश्वासन देते हुए बताया कि तकनीकी कारणों से यह समस्या उत्पन्न हुई है।

खबरें और भी हैं...