पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बानसेन के अटल सेवा केंद्र से 12 बैट्रियां, इनवर्टर कंप्यूटर और प्रिंटर सहित कई उपकरण हुए चोरी

बानसेन के अटल सेवा केंद्र से 12 बैट्रियां, इनवर्टर कंप्यूटर और प्रिंटर सहित कई उपकरण हुए चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भादसोड़ा

बानसेन के अटल सेवा केंद्र के ताले तोड़कर चोर सौर ऊर्जा की 12 बैट्रियां, इनवर्टर, ई मित्र की मशीन, कंप्यूटर, प्रिंटर, कूलर सहित कई उपकरण चोरी कर ले गए।

जानकारी अनुसार सरपंच प्रतिनिधि दौलत सिंह नहार को एक व्यक्ति ने फोन पर बताया कि अटल सेवा केंद्र के ताले टूटे हुए है। नाहर बाहर गए थे। इस पर उन्होंने उपसरपंच अशोक लड्ढा को सूचना दी। इस पर उपसरपंच अटल सेवा केन्द्र पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। भदेसर पुलिस भी पहुंची। अटल सेवा केंद्र के सभागार व सचिव कक्ष के ताले टूटे हुए थे। केन्द्र से सौर ऊर्जा से चार्जिंग करने वाला इनवर्टर, 12 बैट्रियां, ई-मित्र मशीन, एलईडी, कंप्यूटर, प्रिंटर, कूलर आदि सामान चोरी मिला। भदेसर पुलिस ने मौका पर्चा बना मामला दर्ज किया। बताया गया कि अटल सेवा केन्द्र पर चोरी की यह पांचवीं वारदात है। इससे पहले इसी तरह गरदाना, पीपलवास, मंडफिया व भादसोड़ा के अटल सेवा केन्द्र पर चोरी की वारदाते हो चुकी है। इस संबंध में भदेसर पंचायत समिति के विकास अधिकारी मोहित दवे ने कहा कि चोरियां रोकने का काम पुलिस का है। ग्राम पंचायत में सुरक्षा की जिम्मेदारी पंचायत की होती है।ग्राम पंचायतों को सुरक्षा के लिए पाबंद किया जाएगा।

चोरों द्वारा तोड़ी गई ई-मित्र मशीन।

खबरें और भी हैं...