पतरिहा खुर्द निवासी कृष्णा उरांव की 28 वर्षीय प|ी अनिता देवी की मौत गुरुवार को सर्पदंश से हो गई। अनिता देवी सुबह नो बजे खेत में काम कर रही थी। उसी दौरान उसे जहरीले सर्प ने डंस लिया। जानकारी मिलने पर परिजन अनिता को इलाज के लिए अस्पताल लाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसी बीच उसकी मौत हो गई। अनिता सात माह की गर्भवती भी थी। मौत की सूचना मिलते ही मुखिया पंकज प्रताप देव व नवजवान संघर्ष मोर्चा के प्रधान संगठन मंत्री लक्ष्मण राम मृतका के घर पहुंच शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। पंकज प्रताप देव ने प्रावधान के मुताबिक सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन को दिया।