बंशीधर नगर | प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ बैठक कर कहा कि अंत्योदय कार्डधारी सभी महिला को सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना अंतर्गत दिए जाने वाले मुफ्त गैस सिलेंडर एवं चूल्हा के लिए फार्म भरकर नजदीकी गैस डीलर के पास जमा कराएं। समय से केरोसिन व राशन का उठाव कर लाभुकों के बीच वितरण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जन वितरण प्रणाली के दुकानदार मुन्ना गुप्ता, सुनील पासवान, संजय कुमार, उमेश पासवान, कृपा कुजूर, सत्येन्द्र पांडेय, सुरेन्द्र बैठा सहित अन्य उपस्थित थे।