पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजभवन घेराव के लिए रांची के लिए रवाना हुई सेविका सहायिका

राजभवन घेराव के लिए रांची के लिए रवाना हुई सेविका-सहायिका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का नौ सूत्री मांगो के समर्थन में अनिश्चित कालीन हड़ताल गुरुवार को ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर से एक सुरक्षित वाहन से राजभवन घेराव करने के लिए सेविका सहायिका जिलाध्यक्ष कौशल्या देवी के नेतृत्व में रांची के लिए रवाना हुईं।

संघ के जिलाध्यक्ष कौशल्या देवी ने कहा कि सरकार हम सेविका सहायिकाओं के साथ छल कर रही है। पिछली बार हड़ताल के दौरान 17 जनवरी 18 को रांची में समाज कल्याण विभाग के सचिव के साथ वार्ता के दौरान सभी मांगों पर सहमति बनी थी। पर आज तक एक भी मांग पूरा नहीं हुआ है। बाध्य होकर हम सभी सेविका सहायिका को अपनी मांगो के समर्थन में पुन: अनिश्चितकालीन हड़ताल करना पड़ा। इस बार आर-पार की लड़ाई होगी। जब तक सभी मांग पूरा नहीं होगा तब तक हड़ताल जारी रहेगा। हड़ताल की अवधि में हम सभी कोई भी सरकारी कार्य नहीं करेंगे। इस बार संघ की चट्टानी एकता के सामने सरकार को विवश होकर मांग पूरा करना पड़ेगा। राजभवन घेराव के लिए रांची जाने वालों में जिलाध्यक्ष कौशल्या देवी, कांति देवी, विंदा देवी, प्रतिमा कुमारी, अनिता देवी, सुनीता देवी, उषा देवी, सकुंती देवी, अनिता बागे, अनुराधा देवी, तारा देवी, लीलावती देवी, विमला देवी, रीता देवी, सुमित्रा देवी, सुषमा देवी आदि शामिल है।

खबरें और भी हैं...