पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला रोगी ने लगाया नर्सिंग होम संचालक पर छेड़खानी का आरोप

महिला रोगी ने लगाया नर्सिंग होम संचालक पर छेड़खानी का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर उंटारी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक 22वर्षीय महिला मरीज ने अस्पताल संचालक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। संचालक फरार हो गया। महिला मरीज ने 1 सप्ताह पूर्व में अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराया था। टांका कटाने आई थी तो चेकअप के बहाने डॉक्टर ने छेड़खानी की। पीड़ित ने बताया कि जब वो अपेंडिक्स का ऑपरेशन करने आई थी तब भी छेड़छाड़ की गई थी। इस दौरान बताया गया कि यह जांच की जा रही है। डॉक्टर ने बोला कि बाहर में किसी को मत बताना। यह बात महिला ने अपने पति को बताई। पति ने अपने परिजनों के साथ अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने पहुंच पीड़िता से बयान दर्ज किया और पीड़िता को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया ।

अस्पताल के बाहर लगी भीड़।

पैसे मांगने पर लगाया गलत आरोप

अंबे हॉस्पिटल के संचालक डॉ जितेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि महिला का अपेंडिक्स का ऑपरेशन 1 सप्ताह पूर्व किया गया था। टांका कटाने आई तो उसका पति भी मौजूद था।जब पैसे की मांग की गई तो महिला व उसका पति दोनों ने गलत आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं...