बंशीधर नगर | बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पुरनानगर टोला चेरवाडीह निवासी 40 वर्षीय नरेश सिंह ने गुरुवार की रात अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह पुलिस शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार नरेश काफी दिनों से कुष्ठ रोग से पीड़ित था।