पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास के लिए जनप्रतिनिधि और शिक्षक समन्वय बनाकर करें काम

विकास के लिए जनप्रतिनिधि और शिक्षक समन्वय बनाकर करें काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड के सभी मुखिया, बीडीसी, लोक शिक्षा केंद्र के प्रेरक व प्रधानाध्यापकों की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव ने कहा कि विद्यालय व गांव के विकास के लिए जनप्रतिनिधि व शिक्षक समन्वय बनाकर काम करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दें जिससे उस योजना का लाभ ग्रामीण उठा सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय में प्रत्येक दिन आधार कार्ड बनाया जा रहा है। शिक्षक वैसे बच्चे जिनका आधार कार्ड नहीं बना है उन्हें प्रखंड कार्यालय में भेजकर आधार कार्ड बनवाएं।उन्होंने बैंक खाता खोलवाने के लिए बैंक से बात करने की बात कही। प्रखंड प्रमुख रवींद्र कुमार पासवान ने कहा कि शिक्षक चाहे तो कोई कार्य असंभव नहीं है। बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी रुचि लें। बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महेंद्र राम ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों, प्रेरकों व प्रधानाध्यापकों को प्राथमिक शिक्षा के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने कहा कि लोक शिक्षा केन्द्र का संचालन करने का उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना भी है। यह एक सूचना खिड़की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों के लिए सरकार द्वारा छात्रवृत्ति,एमडीएम,निःशुल्क पोशाक, निःशुल्क पुस्तक के अतिरिक्त कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की जानकारी सभी जनप्रतिनिधियों के लिए भी जरूरी है। मुखिया संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक विद्यालय में साफ सफाई पर भी ध्यान दें।

उन्होंने कहा कि शौचालय आज की जरूरत बन गई है। विद्यालय में शौचालय की सफाई तथा बच्चे शौचालय का उपयोग करें, इसका प्रयास भी शिक्षकों को करना चाहिए। बैठक में प्रखंड प्रमुख व केवल दो मुखिया के अलावा कोई जनप्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुए।

शिक्षकों, प्रेरकों और जन प्रतिनिधियों को एमआर का प्रशिक्षण : बैठक में अनुमंडलीय अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी ने उपस्थित शिक्षकों, प्रेरकों व जनप्रतिनिधियों को एमआर का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि गढ़वा जिले में आगामी 27 जून से यह वैक्सीन प्रारंभ किया जाना है। यह वैक्सीन 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को दिया जाएगी। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग कई तरह की अफवाह फैलाते है जिसके कारण काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि इस वैक्सीन का कोई साइड इंफैक्ट नहीं है। यह बच्चों को खसरा व रुबेला नामक बीमारी से बचाता है। उन्होंने कहा कि लोगों को नकारात्मक सोच से बचाव तथा इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें ताकि यह कार्यक्रम सफल हो सके। इस कार्य मे आप शिक्षकों की अहम भूमिका है। यह कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्रों व विद्यालयों में चलाया जाएगा। बैठक में मुखिया पंकज प्रताप देव,एमपीडब्ल्यू अशफाक अहमद,बीपीओ तहमीना प्रवीण,बीआरपी श्रीकांत चौबे,सीआरपी संजय कुमार सिंह,शक्तिदास सिन्हा, प्रशांत कुमार देव,अजय कुमार,सुबोध केशरी,शोभा पांडेय,सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक,लोक शिक्षा केंद्र के प्रेरक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...