पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगरउंटारी अस्पताल में मरीजों को चढ़ाई जा रही है एक्सपायरी स्लाइन

नगरउंटारी अस्पताल में मरीजों को चढ़ाई जा रही है एक्सपायरी स्लाइन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर उंटारी अनुमंडल अस्पताल में मरीजों को एक्सपायरी दवा चढाएं जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला प्रकाश में आने के बाद 20सूत्री अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता अस्पताल पहुंचे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की सिविल सर्जन से की है। गौरतलब है कि अनुमंडल अस्पताल में दुर्घटना में घायल कधवन ग्राम निवासी फिदा हुसैन वा सलमा खातून जो भोजपुर ग्राम के समीप घायल हो गए थे। घायलों की इलाज के दौरान ड्यूटी में उपस्थित चिकित्सक शैलेंद्र कुमार द्वारा डी10 सलाइन चढ़ाने को लिखा गया। अस्पताल में उपस्थित एएनएम ने स्टोर से निकाल कर उक्त सलाइन को लगाने की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान 20 सूत्री अध्यक्ष की नजर सलाइन पर लिखे एक्सपायरी डेट पर गया। उक्त सलाइन का एक्सपायरी नवंबर 2017 अंकित था हालांकि दुर्घटना में घायल दोनों मरीज की स्थिति काफी गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।

एक्सपायर सलाइन को देख 20 सूत्री अध्यक्ष ने चिकित्सक व चिकित्सा कर्मी को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि यहां घोर लापरवाही देखा जा रहा है। अस्पताल में लोग अपना जीवन बचाने के लिए आते हैं लेकिन यहां अस्पताल के चिकित्सक व कर्मी एक्सपायरी सलाइन चढ़ाकर जीवन के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को 20 सूत्री की बैठक में रखा जाएगा तथा दोषी चिकित्सक व चिकित्सा कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारी को लिखा जाएगा ।

इधर अस्पताल के उपाधीक्षक सुचित्रा कुमारी ने कहा है कि दवा भंडार का जांच करने के लिए तीन माह पूर्व ही अस्पताल के चिकित्सक शैलेंद्र वर्मा को नियुक्त किया गया है। लेकिन उनके द्वारा अब तक भंडार का जांच रिपोर्ट नहीं सौंपा गया है। एक्सपायरी दवा मरीज को लगाया जाना गंभीर मामला है, इस मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...