पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंशीधर नगर थाना प्रभारी को फोटोग्राफी में प्रथम पुरस्कार

बंशीधर नगर थाना प्रभारी को फोटोग्राफी में प्रथम पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंशीधर नगर | पलामू में आयोजित पुलिस मिट 2018 में बंशीधर नगर थाना प्रभारी निरंजन कुमार फोटोग्राफी में अव्वल रहे। फोटोग्राफी में निरंजन कुमार ने पलामू प्रमंडल में प्रथम एवं मेडिको लीगल में द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। उन्हें यह पुरस्कार डीआईजी विपुल शुक्ला के द्वारा दिया गया है। यहां बताते चलें कि पलामू में पुलिस मीट का आयोजन किया गया था। जिसमें पलामू प्रमंडल के विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया था। थाना प्रभारी को पुरस्कृत किए जाने पर नगरवासियों ने खुशी प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...