बंशीधर नगर | थाना क्षेत्र के भोजपुर ग्राम निवासी सुरेंद्र प्रसाद यादव की 22वर्ष की पुत्री कविता कुमारी कुआं में गिरने से घायल हो गईं। घायल का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। घायल कविता कुमारी ने बताया कि कुआ में पानी भरने गई थी उसी दौरान पैर फिसल गया और कुआं में गिर पड़ी।