बंशीधर नगर | नगर उंटारी अनुमंडल क्षेत्र के लाइफ लाइन कही जाने वाली बाकी नदी का सफाई का स्थानीय विधायक भानु प्रताप साही के नेतृत्व में जन सहयोग से प्रारंभ किया गया। रविवार की सुबह गोसाई बाग मैदान स्थित बाकी नदी की गहराई आैर चौड़ाई बढ़ाने कार्य किया जा रहा है। सफाई कार्य देख रहे हैं दिनेश्वर प्रताप देव ने बताया कि गिरते हुए जल स्तर को देखते हुए लाइफ लाइन नदी की सफाई कार्य को संकल्पित कर स्थानीय विधायक भानु प्रताप साही ने जन सहयोग से कार्य प्रारंभ कराया है। यह सफाई कार्य गोसाई भाग से धमनी पुल तक से किया जा रहा है। नौजवान संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता लक्ष्मण राम ने कहा कि बाकी नदी को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी व अंचल पदाधिकारी को पत्र लिख कर मुक्त कराने की मांग की गई है। सफाई कार्य निरंतर जारी रहेगा।