दुकान में लगी आग बुझाने में दुकानदार झुलसा
बंशीधर नगर | अमरसरई गांव में सोमवार की रात लालटेन गिरने से पच्चू प्रसाद के किराना दुकान में आग लग गई। आग बुझाने के क्रम में दुकानदार पच्चू प्रसाद का हाथ, पीठ व चेहरा झुलस गया है। पच्चू का इलाज प्राइवेट क्लिनिक में किया गया। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक दुकान का अधिकतर किराना सामान जलकर राख हो गया। अगलगी में हजारों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।