पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पैसे लेने के आरोपी कर्मचारी को नपं अध्यक्ष ने लगाई फटकार

पैसे लेने के आरोपी कर्मचारी को नपं अध्यक्ष ने लगाई फटकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंशीधर नगर | बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 के दिलीप राम की प|ी विद्यावती देवी ने नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी को आवेदन देकर पीएम आवास योजना की स्वीकृति के लिए रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा है कि पंचायत कार्यालय में कार्यरत शाहनवाज अंसारी ने उनसे प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर 16000 रुपए की मांग की थी। उसने आवास के लिए उन्हें यह राशि दे भी दी है। इतना ही नहीं उन्होंने आवेदन के माध्यम से बताया है कि जियो टैगिंग के समय 14 मई को व्हाइटनर लगाकर मिटाकर शाहनवाज अंसारी के द्वारा कहा गया कि इस पासबुक को 12 महीना किसी को नहीं दिखाना है। उन्होंने आवेदन के माध्यम से नपं अध्यक्ष से कहा है कि उच्च स्तरीय जांच कर शाहनवाज अंसारी के विरुद्ध त्वरित कार वाई की जाए।

मामले की जानकारी मिलने के बाद नपं अध्यक्ष विजया लक्ष्मी ने कार्यालय में कार्यरत शाहनवाज अंसारी को बुलाकर जमकर फटकार लगाई। वहीं उन्होंने कहा कि अगर ऐसा मामला है तो आपके विरुद्ध कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने पूरे मामले की जांच की बात कही है।

खबरें और भी हैं...