फर्जी भुगतान रसीद देने पर बीमा एजेंट के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
भारतीय जीवन बीमा निगम के एजेंट द्वारा बीमा राशि का फर्जी रसीद देने के आरोप में वीरेंद्र प्रसाद ने बीमा एजेंट योगेंद्र प्रसाद के विरुद्ध मामला दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में बताया कि बैंक खाता के चेक बुक से 4 अप्रैल 2018 को बीमा एजेंट के माध्यम से 27100 रुपए का भुगतान किया था। 14 मई को गढ़वा भारतीय जीवन बीमा के शाखा में जब जानकारी मांगी तो वहां बैठे कर्मी द्वारा बताया गया कि आपके बीमा राशि किसी प्रकार का जमा नहीं किया गया है। जब एजेंट से इस संबंध में कहा गया तो उसने फर्जी रसीद थमा दिया।