पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में अनुपस्थित रहे पदाधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

बैठक में अनुपस्थित रहे पदाधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख रविन्द्र पासवान की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभाग के कार्यों की समीक्षा क्रमवार की गई। इसमें अनुपस्थित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर से कहा कि कई विभाग के पदाधिकारी पंचायत समिति की बैठक को काफी हल्के में लेते हैं। बार-बार की चेतावनी के बाद भी उनकी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है।

बैठक में क्रमवार विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई तथा कई सदस्यों ने गांवों में खराब हैंडपंप और पानी संकट का मुद्दा उठाया। सोलर लाइट खराब होने की भी जानकारी दी गई। जिस पर बीडीओ मुरली यादव ने कहा कि जहां जहां भी हैंडपंप व सोलर लाइट खराब है, वहां संबंधित मुखिया 14वें वित्त की राशि से तुरंत इसकी मरम्मत कराएं। आवश्यकतानुसार नए हैंडपंप व सोलर लाइट भी लगाएं। कई सदस्यों ने शिकायत की कि कई आंगनबाड़ी केंद्र या तो खुलते ही नहीं हैं, और अगर कहीं खुलते भी हैं तो इसका खुलने व बंद होने का कोई टाइम टेबल नहीं होता है। प्रमुख ने पूछा एसएमसी का चुनाव के छह माह बीत जाने के बाद भी अनुमोदन क्यों नहीं हुआ। जिला से एसएमसी का चुनाव में लिस्ट में एनपीएस न्याखाड़ का नाम नहीं था तो चुनाव बिना समय पूरे क्यों करा दिया गया, कारण बताओ नोटिस उपलब्ध कराएं। पारा शिक्षकों का स्थानांतरण लिस्ट अभी तक क्यों नहीं उपलब्ध कराया गया, यूएमएस पिपरडीह में एमडीएम के खाते में अभी नए अध्यक्ष का नाम क्यों नहीं जोड़ा गया, किन किन विद्यालय को विलय किया जा रहा है, पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

बैठक बीडीओ मुरली यादव, सीओ अरुणिमा एक्का, बीसीओ गजनफर अली खान, लेखपाल सुनील तिवारी, पशुपालन विभाग के डॉ रामशंकर सिंह, पंचायत समिति सदस्य में अश्विन सिंह उर्फ पिंटू सिंह, धर्मेंद्र कुमार, साबिर अंसारी सहित बीडीसी व पंचायत सेवक उपस्थित है।

पंचायत समित लगातार चेतावनी के बाद भी कई विभाग के पदाधिकारियों के कार्यप्रणाली में नहीं हो रहा है सुधार

बैठक में उपस्थित प्रमुख व अन्य।

खबरें और भी हैं...