लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना जनसंवाद का प्रमुख कार्य
बंशीधर नगर | जनसंवाद केंद्र रांची के नोडल पदाधिकारी मिथिलेश सिंह ने बुधवार को बंशीधर नगर प्रखंड कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर जनसंवाद में आए मामलों की समीक्षा की तथा लोगों को जनसंवाद के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसंवाद केवल शिकायतों के लिए ही नहीं है, बल्कि लोगों को जागरूक करना और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देना भी जनसंवाद का प्रमुख कार्य है। लोग अपने हक व अधिकार के बारे में जाने तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी रखें। कौन सी योजना किसके लिए कब और कहां दी जानी है। जागरूक लोग ही सरकारी योजनाओं का सही लाभ प्राप्त कर सकते हैं।