पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नपं अध्यक्ष को सेविकाओं ने मांग पत्र सौंपा

नपं अध्यक्ष को सेविकाओं ने मांग पत्र सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंशीधर नगर | झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वक्र्स यूनियन के जिला अध्यक्ष कौशल्या देवी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत अध्यक्ष विद्यालक्ष्मी को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस दौरान जिला अध्यक्ष कौशल्या देवी ने कहा कि सात मई से सात सूत्री मांगों को लेकर सभी आंगनबाड़ी सेविका हड़ताल पर हैं। लेकिन सरकार इसके बावजूद मांगों को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि 17 जनवरी को विभाग के सचिव के साथ जिन मांगों पर सहमति बनी थी। आज तक एक भी मांग पूरी नहीं की गई।उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय बढ़ा कर 14000 रुपए कर दिया। लेकिन राज्य सरकार अब तक कोई निर्णय नहीं लिया। कौशल्या देवी ने कहा कि मांगों को लेकर राज्य सरकार को घेराव करेंगी। जब तक हम लोगों की मांग पूरी नहीं होती है हड़ताल जारी रहेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मांगों पर विचार कर सरकार तब आपकी बातों को रखेंगे। मौके पर बसंती देवी, चिंता देवी, सुशीला देवी, मीना देवी उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...