एसडीओ ने की प्रधानमंत्री आवास याेजना और शौचालय की समीक्षा
भास्कर न्यूज | बंशीधर नगर
बंशीधर नगर प्रखंड कार्यालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण की अध्यक्षता में बैठक कर शौचालय व पीएम आवास योजना की समीक्षा की गई। बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, जलसहिया, मनरेगा वेंडर उपस्थित थे। बैठक में एसडीओ ने प्रखंड में चल रहे शौचालय व आवास योजना की समीक्षा के दौरान 15 मई तक प्रखंड के चार पंचायतों को ओडीएफ नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व जलसहिया से स्पष्टीकरण मांगे। तीन दिनों के अंदर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय स्तर पर कानूनी कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
बैठक में एसडीओ ने अन्य पंचायतों में चल रहे शौचालय निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। बैठक में बीडीओ मुरली प्रसाद यादव, सीओ अरुणिमा एक्का, बीसीओ गजनफर अली खान, पंचायती राज पदाधिकारी रमारमण सिंह, लेखापाल सुनील तिवारी, मुखिया संगीता श्रीवास्तव, मुश्ताक अहमद शेख, सत्यवती देवी, कृष्णा गुप्ता, पंकज प्रताप देव, रविरंजन राम, सहित सभी पंचायत के पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, जल सहिया, मनरेगा वेंडर व मनरेगा के कनीय अभियंता संजय मुंडा, जसवंत सिंह, राजीव कुमार आदि उपस्थित थे।