52 बैंक बकाएदारों के विरुद्ध वारंट जारी किया
बंशीधर नगर | बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी सह नीलाम पत्र पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने अनुमंडल के विभिन्न बैंको से ऋण लेने वाले 52 बकायेदारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। संबंधित थाना को वारंट भेजकर बकायेदार वारंटी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। बकायेदार वारंटी में बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के अधौरा गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप देव, नंदकिशोर बैठा, सरयू राम, मकड़ी राम, रविंद्र प्रताप देव, विनय कुमार देव, मणिर| प्रताप देव, बंधन पाल, आशा देवी, नरेंद्र प्रताप देव, वहीं चित विश्राम के सुग्रीव पांडेय, शिवकुमार पांडेय, पथरिया के राधिका कुंवर, पंकज प्रताप देव, लोलकी के कपिल देव गवरइया, शारदा के रमेश बैठा, कामेश्वर बैठा, रमण बैठा, अमृत परहिया, यमुना बैठा, जमुनी देवी, शिव पतिया देवी, नागवंत राम, मानिकचंद बैठा, बलराम बैठा, बलराम खरवार, सुंदर पहिया, लोहान बैठा, वीरेंद्र बैठा, शिवदास, झूलन बैठा, कलावती देवी, राम लखन बैठा, रेशमी देवी, संध्या देवी, वहीं भवनाथपूर थाना के बहेराकार्ड गांव निवासी खादिम अली, प्रत्युष कुमार दुबे, राजकुमार प्रजापति, बबन सिंह शामिल है।