बंशीधर नगर | बीती रात में दो दुकानों में चोरी हुई है। जिसमें थाना क्षेत्र के चेचरिया ग्राम निवासी नंद किशोर गुप्ता के मोबाइल दुकान का ताला तोड़ कर लगभग 35 हजार रुपए और प्रदीप कुमार के किराना दुकान से 1600 रुपए नगद व 5000 हजार के अन्य सामान चोर चुरा कर ले गए। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने दुकान में पहुंच मामले की जानकारी ली।