पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 13 विद्यालय किए गए दूसरे विद्यालय में विलय

13 विद्यालय किए गए दूसरे विद्यालय में विलय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़वा प्रखंड के 13 विद्यालयों को अस्तित्व समाप्त हो गया। इन विद्यालयों को दूसरे विद्यालय में विलय कर दिया गया है। जिन विद्यालयों को दूसरे विद्यालय में विलय किया गया है। उसमें नव प्राथमिक विद्यालय कोरटा को उर्दू मध्य विद्यालय टेढ़ी हरैया, नव प्राथमिक विद्यालय टांड़पर टंडवा को मध्य विद्यालय टंडवा, नव प्राथमिक विद्यालय महुराम टोला सोनपुरवा को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चेतना, कन्या उर्दू प्राथमिक विद्यालय गढ़वा को डीएबी मध्य विद्यालय गढ़वा, नव प्राथमिक विद्यालय चमरही को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गिद्धा, नव प्राथमिक विद्यालय बिचला टोला करुअाकला को मध्य विद्यालय करुआ कला, प्राथमिक विद्यालय ब्लाॅक कॉलोनी को मध्य विद्यालय पिपराकला, नव प्राथमिक विद्यालय भुईंया टोला छत्तरपुर को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय छत्तरपुर, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तुलबुला बानूटीकर को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दक्षिण टोला बानुटीकर, नव प्राथमिक विद्यालय सलगाड़ा को उर्दू मध्य विद्यालय टेढ़ी हरैया, नव प्राथमिक विद्यालय चेतना को उर्दू मध्य विद्यालय उड़सुगी, उर्दू मध्य विद्यालय गढ़वा को हरिजन मध्य विद्यालय गढ़वा एवं नव प्राथमिक विद्यालय लाईन उसपार उंचरी को उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोबरईया में विलय किया गया है।

इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जिन विद्यालयों को दूसरे विद्यालय में विलय किया गया है। वैसे विद्यालय के प्रधानाध्यापक विलय किए गए विद्यालय में 23 मई तक समायोजित कर पठन-पाठन कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही पास बुक व अन्य आवश्यक पंजी प्रखंड संसाधन केंद्र में जमा कराएंगे।

विलय किए गए विद्यालयों के प्रधानाध्यापक 23 मई तक पठन-पाठन कार्य प्रारंभ करें : बीईईओ

विलय किए गए विद्यालय की तस्वीर।

नव प्रावि को उप्रावि में किया गया विलय

बंशीधर नगर | नव प्राथमिक विद्यालय लकडीह टोला जासा को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार विलय कर दिया गया। इस मौके पर नव प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राओं व दाई को फूल माला पहनाकर व गाजे बाजे के साथ उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में विलय कर दिया गया। वहां के शिक्षक बच्चे व दाई के द्वारा इस विद्यालय में माध्याह्न भोजन बनाएंगे, वही शिक्षक के द्वारा छात्र छात्राओं को ज्ञान का पाठ पढ़ाया जाएगा। इस मौके लोजपा नेता अभय पांडेय, जगन्नाथ पांडेय, अखिलेश पांडेय, शिक्षक संजय कुमार, नीलम पांडेय, एसएमसी अध्यक्ष सुदामा पांडेय मौजूद थे। मंच का संचालन सीआरपी संजय कुमार सिंह ने किया।

खबरें और भी हैं...