बंशीधर नगर | गरीबों की आवाज को झाविमो के सुप्रीमो बाबू लाल मरांडी तक पहुंचाने के लिए झारखंड विकास मोर्चा सोशल मीडिया ग्रुप का गठन किया गया है। उक्त बाते झाविमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष रामचन्द्र केशरी व जय कुमार बनर्जी ने चेचरिया स्थित पार्टी कार्यालय में कहा। उन्होंने कहा कि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी की बातों को गरीब जनता के बीच पहुंचाना तथा पार्टी को मजबूत बनाना ही लक्ष्य है। जय कुमार बनर्जी ने कहा कि पलामू प्रमंडल में सबसे अधिक झाविमो के कार्यकर्ता सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि अगर जनता को किसी भी प्रकार की समस्या होतो सोशल मीडिया के माध्यम से रूबरू कर जानकारी दे सकते हैं। वही झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्याम सुंदर कुमार ने कहा कि पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होती है तो वे निस्वार्थ भाव से उनकी मदद करने के लिए मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि पूरे 81 विधानसभा में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। प्रेसवार्ता में सीताराम जैसवाल, कृष्णा विश्वकर्मा, अश्विनी कुमार, अरबिंद कुमार, सलीम अंसारी, विंध्याचल राम, इस्माइल अंसारी, जहल अंसारी, चंद्रिका यादव उपस्थित थे।