बंशीधर नगर | बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में चार अलग-अलग घटनाओं में दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। पहली घटना मारपीट की है। इसमें बंशीधर नगर निवासी उदय राम की प|ी चंद्रावती देवी घायल हो गई। दूसरी सड़क दुर्घटना में राजेश बैठा की प|ी विमला देवी घायल हो गई। तीसरी घटना में कोइंदी निवासी सद्दाम हुसैन एवं चौथी घटना में जंगीपुर निवासी सुधीर गुप्ता का पुत्र विकास कुमार आग से झुलस कर घायल हो गया।