बंशीधर नगर | अनुमंडल पदाधिकारी सह नीलाम पत्र पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने अनुमंडल के विभिन्न बैंकों से ऋण लेने वाले 84 बकाएदारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। नीलाम पदाधिकारी ने संबंधित थाना को वारंट भेजकर बकायेदार वारंटी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। बकाएदार वारंटी में नगर उंटारी थाना क्षेत्र के आफताब खान, देवेंद्र प्रसाद सिंह, देवंती देवी, पंकज कुमार, बालमुकुंद राम, बैद्यनाथ राम, राम कृष्णा राम, विकास कुमार, मुन्ना लाल जायसवाल, मनदीप राम, संतोष सिंह महिला स्वयं सहायता समूह बबलू विकास कुमार जायसवाल, दयानंद पांडे, संतोष राम, सूरज देव राम, संजय राम, विनय प्रसाद, गिरवर सिंह, बुधन सिंह, फुल कुमारी देवी, लालमुनि उरांव, देवंती देवी, सूर्यदेव राम, राधे शरण, लता देवी, चंद्र प्रताप देव, अब्दुल अंसारी, अमरिंदर पासवान, नईम उल्लाह अंसारी, छोटे लाल, कासिम शेख, मुद्रिका राम, कैलाश राव, विक्रम सिंह, रविरंजन चौधरी का नाम शामिल है।