पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने शुक्रवार की शाम अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की तथा उन्हें मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण से संबंधित प्रशिक्षण दिया। अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने सभी बीडीओ व सीओ को सख्त हिदायत दी कि जन शिकायत का कोई भी मामला तीन चार दिन से अधिक लंबित न रहे। जन शिकायत के मामलों का त्वरित निष्पादन कर उसका प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। सभी बीडीओ व सीओ को तीन दिनों के अंदर जन शिकायत के लंबित सभी मामलों का निष्पादन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

एक सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्य का एसडीओ ने सभी बीडीओ व सीओ को प्रशिक्षण दिया। इसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण से पूर्व होने वाले कार्यों के संबंध में विशेष रूप से जानकारी दी गई। 23 मई से घर-घर जाकर वैसे मतदाता जिनकी आयु एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष पूरा हो गई है और उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं किया गया है उनसे प्रपत्र 6 प्राप्त करने, 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले मतदाताओं की सूची तैयार करने, मतदाता सूची से मृत मतदाता, स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता व दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं का नाम सूची से विलोपित करने की कार्रवाई करने, एक सितंबर से 31 अक्टूबर तक मतदाताओं से प्रपत्र 6, 7 व 8 प्राप्त करने, शहरी क्षेत्र में 12 सौ से अधिक व ग्रामीण क्षेत्रों में 11 सौ से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्र का पुनर्गठन के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश उपस्थित पदाधिकारियों को एसडीओ ने दिया।

मौके पर नगर उंटारी सह विशुनपुरा के बीडीओ मुरली यादव, अंचल अधिकारी अरुणिमा एक्का, कार्यपालक दंडाधिकारी इमानुएल जयविरस लकड़ा, भवनाथपुर के बीडीओ विशाल कुमार, सीओ संदीप अनुराग टोपनो, रमुना के बीडीओ दयानंद कारजी, खरौंधी बीडीओ एजाज आलम, केतार के बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...