बंशीधर नगर | दो पक्षों के आपसी विवाद को ले कर हुई मारपीट में सोमवार को थाना क्षेत्र के हुलहुला कला ग्राम के एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। घायलों में नंदू राम का 19 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया है वहीं घायलों में चंदेश राम, दिलवा देवी, पूना देवी, जगरनाथ राम, नंदू राम, प्रमिला देवी शामिल है।