कैंप में सुरक्षा का दांव-पेंच सीखते विद्यार्थी।
भास्कर न्यूज | बंशीधर नगर
बिशुनपुर स्थित मिलेनियम पब्लिक स्कूल में सोमवार को समर कैंप का शुभारंभ स्कूल निर्देशक मुमताज राही चेयर पर्सन नूरजहां बेगम व प्रधानाध्यापक नागेंद्र सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में अनुभवी कोच राम प्रवेश तिवारी के द्वारा किक बॉक्सिंग, बॉक्सिंग हाफ कीड़ों , जेवलिंग का प्रशिक्षण सभी छात्र-छात्राओं दिया गया। साथ ही पेंटिंग, डिजाइनिंग, आई एंड क्राफ्ट, डांस एवं म्यूजिक का प्रशिक्षण देने आई पूर्णिमा कुमारी, शोभा मैम, पुष्पा सिंह, श्वेता वर्मा के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं प्रशिक्षण दिया गया।
इस मौके पर विद्यालय परिवार के शिक्षक असगर अंसारी, अखिलेश कुमार पांडेय, जयप्रकाश ठाकुर, मनोज कुमार, एहसान अहमद, गौरव तिवारी, रविकांत पांडेय सहित सभी बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थीं।