पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 23 से 25 जून तक बीएलओ घर घर जा कर मतदाता सूची का करेंगे सत्यापन

23 से 25 जून तक बीएलओ घर घर जा कर मतदाता सूची का करेंगे सत्यापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड के सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं स्वयं सेवकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव ने कहा कि मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्य किया जाना है। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं छूटना चाहिए। फोटोयुक्त मतदाता सूची का सत्यापन सहित कई कार्य है जिसे निर्धारित समय सीमा के अंदर हर हाल में पूरा करना है। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि 23 मई से 25 जून तक बीएलओ घर-घर जा कर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। इस दौरान मतदाता सूची में 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके युवक युवतियों का नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 6, मृत, दुबारा प्रविष्टि या स्थाई रूप से स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाने के लिए प्रपत्र 7 तथा मतदाता सूची में गलत प्रविष्टि के सुधार के लिए प्रपत्र 8 प्राप्त करेंगे।

यह भी कहा गया कि एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवक युवतियों की सूची तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि 26 जून से 31 जुलाई तक मतदान केंद्रों का नेशनलाइजेशन व भौतिक सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस मतदान केंद्र पर शहरी क्षेत्र में 1400 और ग्रामीण क्षेत्र में 1200 से अधिक मतदाता रहने पर मतदान केंद्रों का पुनर्गठन किया जाना है। आगामी एक अगस्त से 31 अगस्त तक किए गए कार्यों को सूचीबद्ध करना है। मतदाता एक से 30 सितंबर तक अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है। तीन जनवरी 19 को डेटाबेस तैयार किया जाएगा तथा 4 जनवरी 19 को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। प्रशिक्षण में बीसीओ गजनफर अली खान, विधायक प्रतिनिधि लालमोहन यादव, बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, झामुमो के मुकेश सिन्हा, कल्याण पदाधिकारी सोशलिस्ट राम, बसपा के भरदूल चंद्रवंशी, सुपरवाइजर दिवाकर तिवारी, रामेश्वर राम, प्रदुमन मेहता, संतोष सिंह, जनसेवक रविन्द्र कुमार, प्रवीण चंचल, ममता कुमारी सहित सभी बीएलओ व स्वयं सेवक उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित लोग।

खबरें और भी हैं...